रिफ्लेक्सोलॉजी एक्यूप्रेशर चिकित्सा में 38 बिंदुओं पर दबाव देकर मिलता है रोगों से छुटकारा – डाॅ नवीन सिंह

बस्ती। अंतरराष्ट्रीय रिफ्लेक्सोलॉजी परिषद के माध्यम से प्रतिवर्ष सितंबर के अंतिम सप्ताह को अंतरराष्ट्रीय रिफ्लेक्सोलॉजी सप्ताह के रूप में मनाया जाता है इसी के अंतर्गत नि:शुल्क चिकित्सा अभियान 20 सितंबर से 26 सितंबर तक को दूसरी अंतरराष्ट्रीय सभा का आयोजन किया गया है।
आयोजन के लिए अंतरराष्ट्रीय रिफ्लेक्सोलॉजी सप्ताह नियोजन समिति की ऑनलाइन बैठक हाल में आयोजित की गई जिसमें वर्ष सत्ता को अपने प्रत्येक स्थान पर पूरे भारतवर्ष ही नहीं पूरे विश्व में एक्यूप्रेशर के जितने सेंटर हैं उन पर नि:शुल्क रिफ्लेक्सोलॉजी के माध्यम से आम जनमानस का उपचार किया जा रहा है। ऐसे में ही बस्ती जनपद में दो स्थानों पर निशुल्क उपचार किया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय रिफ्लेक्सोलॉजी परिषद के कार्यकारिणी सदस्य प्रो. नवीन सिंह ने बताया कि रिफ्लेक्सोलॉजी आज की पद्धति नहीं है बल्कि प्राचीन है इसको अपनी हथेलियों में और पैर के तलवों में उपचार देकर मानव शरीर के समस्त रोगों का निदान किया जा सकता है अगर व्यक्ति अपने शरीर के बारे में जानकर कुछ मदन बिंदुओं पर दबाव देकर आज के युग में भयावह बीमारी को ठीक किया जा सकता है प्रो.डॉ नवीन सिंह ने बताया कि योग थेरेपिस्ट सन्नों दुबे एवं राम मोहन पाल द्वारा योग साधकों का रिफ्लेक्सोलॉजी एक्यूप्रेशर चिकित्सा दिया गया। हर वर्ष की भांति यह नि:शुल्क चिकित्सा शिविर कटेश्वर पार्क में स्थित आस्था एक्यूप्रेशर हॉलिस्टिक ट्रीटमेंट ट्रेनिंग सेंटर एवं कंपनी बाग जय शक्ति मैरिज हॉल संकल्प योग वैलनेस सेंटर पर लोगों का निशुल्क उपचार किया जा रहा है उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय रिफ्लेक्सोलॉजी के संस्थापक अध्यक्ष डॉ अनिल जैन द्वारा पूरे विश्व में मनाया जा रहा है इस संस्था का उद्देश्य है के रोगों को कोसों दूर भगाएं और औषध विहिन चिकित्सा को अपनाएं। जनपद के सभी योग चिकित्सक एवं एक्यूप्रेशर चिकित्सक सम्मिलित हो सभी योग साधकों का रिफ्लेक्सोलॉजी एक्यूप्रेशर द्वारा उपचार कर रहे हैं। इस शिविर में सरिता सावलानी , रिंकी सावलानी , स्नेहा श्रीवास्तव, संगीता जायसवाल , प्रतीक श्रीवास्तव, दिनेश जायसवाल आदि दर्जनों मरीजों का उपचार किया गया।