जनपद बस्ती /विश्व संवाद परिषद के द्वारा क्रियात्मक योग्य प्रतियोगिता एवं प्रश्नोत्तरी के माध्यम से लोगों में योग के प्रति रुझान लाने के उद्देश्य से जनपद बस्ती की एक होटल में योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

उक्त शिविर के मुख्य अतिथि डॉ. डी. के. गुप्ता ने कहा की योग जीवन को स्वास्थ्य रखने का आधार है। इस को नियमित करने से मनुष्य गंभीर बीमारियों का शिकार नहीं होता और सदैव निरोग रहता है। इस योग कार्यक्रम में विश्व संवाद परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम पचौरी राष्ट्रीय अध्यक्ष योगाचार्य डॉ रमेश चंद्रा प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्चना दूबे ने ऑनलाइ जुड़कर प्रतियोगियों के योग क्रिया को देखा और अपने विचार व्यक्त किए। इस योग प्रतियोगिता में अनेक जनपदों से आए 120 प्रतियोगियों में 70 महिलाएं और 50 पुरुष शामिल हुए जिस में निर्णायक मंडल के द्वारा परिणाम घोषित किया

गया । रंजीत चौधरी को प्रथम स्थान, शिवांगी मौर्या दूसरा स्थान, रश्मि सिंह को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। योग शिविर में आए हुए सभी प्रतिभागियों को विश्व संवाद परिषद के द्वारा सम्मानित भी किया गया।

सन्नो दुबे प्रतिभागी