संत कबीर नगर / समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार जनपद सन्त कबीर नगर के तीनों तहसील मुख्यालय पर *दिनांक 15 जुलाई 2021 दिन शुक्रवार को दिन में 10 बजे* ब्लाक प्रमुख एवं जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा सरकार द्वारा की गई धांधली से लोकतंत्र की हत्या के विरोध और बढ़ती महंगाई, बिगड़ती कानून व्यवस्था, नौजवानों की बेरोजगारी, किसानों के ऊपर थोपे जा रहे काला कृषि कानून, महिलाओं से दुर्व्यवहार, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली, कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे लगाने और प्रशासन द्वारा सत्ता के दुरुपयोग आदि मुद्दों पर महामहिम राज्यपाल महोदया का ध्यान आकर्षित करने के लिये सम्बोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी महोदय को दिया जाएगा। विधानसभा क्षेत्र 312 मेंहदावल में रोडवेज चौराहा मेंहदावल पर एकत्रित होकर प्रदर्शन करते हुए तहसील मुख्यालय पर जाकर उप जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन दिया जाएगा।*
*विधानसभा क्षेत्र 314 धनघटा में पुरानी रजिस्ट्री ऑफिस के पास एकत्रित होकर प्रदर्शन करते हुए तहसील मुख्यालय धनघटा पर जाकर ज्ञापन उप जिलाधिकारी महोदय को दिया जाएगा।*
*विधानसभा क्षेत्र 313 खलीलाबाद में नई तहसील पी. डब्लू. डी. ऑफिस के बगल में एकत्रित होकर प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन दिया जाएगा।*

*कृपया कार्यक्रम में शारीरिक दूरी और कोविड नियमों का पालन अवश्य करें।*

*अतः जिला संगठन के समस्त पदाधिकारी गण, विधानसभा संगठन के समस्त पदाधिकारी गण, सांसद/पूर्व सांसद, विधायक/पूर्व विधायक, विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी गण, विधानसभा अध्यक्ष गण, जिला पंचायत अध्यक्ष/पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य गण, ब्लाक प्रमुख/पूर्व ब्लाक प्रमुख गण, क्षेत्र पंचायत सदस्य गण, फ्रंटल एवं प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी गण, ब्लॉक संगठन के पदाधिकारी गण, नगर संगठन के पदाधिकारी गण, सेक्टर अध्यक्ष गण एवं बूथ अध्यक्ष गण, समस्त वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता से अनुरोध है कि अपने-अपने तहसील मुख्यालय पर समय से उपस्थित होकर प्रदर्शन को सफल बनाने का कष्ट करें।

नोट- सभी की उपस्थिति अनिवार्य है।

(गौहर अली खाँ)
जिलाध्यक्ष समाजवादी पपार्ट
जनपद सन्त कबीर नगर