जनपद मऊ से डॉक्टर आजाद नोमानी की रिपोर्ट:

मऊ  दीवानी कचहरी सभागार में बृहस्पतिवार को 71 वां संविधान दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओ ने संविधान में दिए गए आदर्शों को आत्मसात करने के साथ ही उसके सिद्धांतों का पालन करने की सलाह दिया। इस दौरान जिला जज जितेंद्र कुुमार सिन्हा ने उपस्थित लोगों को संविधान में उल्लिखित प्रस्तावना और कर्तव्यों की शपथ दिलाई।

जिला जज जितेंद्र कुमार सिन्हा ने सभी को 71 वां संविधान दिवस की बधाई देते कहा कि भारत का संविधान विश्व का सबसे अच्छा संविधान है। इसमें सभी के मौलिक अधिकार ,कर्तव्य , धर्म व उपासना की स्व  अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता आदि प्रावधानों को समाहित किया गया है। यही नहीं संविधान में संशोधन की भी व्यवस्था की गई है, जो बहुत ही कारगर है ।उन्होंने कहा कि हम सभी को संविधान में दिए गए आदर्शों को आत्मसात करने के साथ ही उसके सिद्धांतों का पालन करना चाहिए। कहाकि हम जहां भी हैं अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा और ईमानदारी से करें तभी संविधान दिवस मनाए जाने की परिकल्पना साकार होगी। कार्यक्रम में बार के अध्यक्ष राजेंद्र राय, एडीजे रामराज, सिविल जज जूनियर डिवीजन शैलेश सिंह, सिविल जज जूनियर डिवीजन अभिषेक पांडेय, परिवार न्यायालय की काउंसलर हुमा रिजवी आदि लोगों ने अपना विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला जज जितेंद्र कुमार सिन्हा, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय आदिल आफताब अहमद, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सत्यवीर सिंह तथा बार के अध्यक्ष राजेंद्र राय ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दी प्रज्वलित कर किया।
गोष्ठी मे एडीजी बुद्धीसागर मिश्रा,एडीजे फूलचंद पटेल,एडीजे आराधना रानी, एडीजे सुरेश कुमार गुप्ता, एडीजे आसिफ इकबाल रिजवी,एडीजे शहिब जेहरा, सीजेएम विनोद शर्मा ,सिविल जज शुभम वर्मा, सिविल जज जूनियर डिविजन न्यायधीश पंकज, न्यायिक मजिस्ट्रेट बलवंत भारती, सिविल जज जूनियर डिवीजन उत्कर्ष सिंह और संतोष कुमार वर्मा, पैनल अधिवक्ता विनोद कुमार सिंह, सतीश मौर्य,धीरज त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित रहे। संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सत्यवीर सिंह ने किया।