अब्दुल गफ्फार खान की रिपोर्ट

गोरखपुर( ब्रह्मपुर)
क्षेत्र की नई बाजार से ब्रह्मपुर
होते हुए गौरीबाजार देवरिया को जोड़ने वाली पी डब्लू डी की डेढ़ किमी सड़क छतिग्रस्त होकर गड्ढे में तब्दील हो गई है।इसी सड़क पर ब्रह्मपुर चौराहे पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है जहां हमेशा अधिकारियों का आना जाना होता है। इतना ही नहीं गंभीर मरीजों को लेकर सरकारी एंबुलेंस का आना जाना लगा रहता है।जगह जगह सड़क में गड्ढा हो जाने से राहगीरों को काफी दिक्कत हो रही है।स्थानीय लोगो ने बताया कि पिछले साल इसकी मरम्मत कर खाना पूर्ति हुई थी।अनिल कुमार मोदनवाल,सुरेंद्र, संतोष गुप्ता पकौड़ी,धर्मेंद्र शर्मा,सुरेश जयसवाल,सुजीत शाह,दुर्गा प्रसाद,सुकेश कुमार यादव,बबलू यादव,अजय दुबे आदि ने नई बाजार से ब्रह्मपुर तक की सड़क का नवीनीकरण कराए जाने की मांग की है।अवर अभियंता डी एस कुशवाहा ने कहा कि सड़क छतिग्रस्त हो गई है। सज्ञान में है।उसकी मरम्मत कराई जायेगी।