लखनऊ से शिवम मिश्रा की रिर्पोट,

*बिना मास्क और हेल्मेट के फर्राटा भर रहे वाहन चालकों पर प्रशासन हुआ सख्त, काटे चालान*

*बगैर मास्क पहने निकलेंगे तो हो जाएगा चालान !*

अंबेडकर नगर जनपद, में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को लेकर प्रशासन ने कसा शिकंजा बिना माक्स के घूमने वालों पर की कार्रवाई | एडीएम पंकज कुमार वर्मा एसडीएम अकबरपुर मोइनुलहसन अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद अकबरपुर सुरेश कुमार मौर्य तथा सत्य प्रकाश मिश्रा स्वच्छता अधिकारी सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह अकबरपुर कोतवाली प्रभारी अकबरपुर अमित कुमार सिंह यातायात प्रभारी शिव दीपक सिंह SSI संतोष गौड़ कस्बा चौकी अकबरपुर धर्मेंद्र कुमार सिंह व् अन्य साथियों के साथ माउथ मास्क चेकिंग अभियान चलाया और बग़ैर मास्क पहनें फर्राटा भर रहे दर्ज़नो वाहन चालकों का चालान काटा और जो गाड़ी लेकर भागने की कोशिश किया उन्हें रपट कर पकड़ा फिर अपनें पुलिसिया तौर तरीक़े से उनका चालान काटा।
कोरोना काल में जहां मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं लोग इसके प्रति लापरवाह भी होते जा रहे हैं। इसको लेकर पुलिस ने अब सख्त रवैया अपना लिया है। एडीएम सीओ सिटी अकबरपुर ने अपने पुलिस के नेतृत्व में तहसील तिराहे पर चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें दो पहिया और चौपहिया वाहन चलाने में लापरवाही बरतने व कोरोना नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काटे गए। इस दौरान बिना मास्क और हेल्मेट के दो पहिया वाहन चलाने वालों को भी पकड़ा गया और उनका चालान काटते हुए जुर्माना वसूला और मास्क पहनकर निकलने की सलाह भी दी गई। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। तमाम वाहन चालक दूर से ही चेकिंग देख कर बैरंग लौट गए।