बस्ती। कुदरहा ब्लाक के ग्राम सभा मेहनौना मे रविवार पर्यावरण संरक्षण मुहिम के तहत पौधरोपण अभियान चलाया गया। ग्राम प्राधान नेतृत्व में ग्राम क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण किया गया। जिसमें स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। पौधरोपण अभियान के पश्चात ग्राम सभा के नव निर्वाचित प्रधान  जमुना यादव ने कहा कि पेड़-पौधों की कमी से निरंतर पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण बहुत जरूरी है। हम सभी का फर्ज बनता है कि पृथ्वी की सुन्दरता को बनाए रखने में अपना योगदान दें। उन्होंने युवाओं को अधिक से अधिक पौधे लगाने का आग्रह किया। उक्त अवसर पर पूर्व प्रधान निर्भय प्रकाश पाल, बुल्ली पाल, प्रकाश पाल, मनवर पाल, सेतू यादव, खदेरू, चन्द्र शेखर दूबे समेत काफी लोग मौजूद रहे।