देवरिया / 14 मार्च।
उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायती राजमंत्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने आज विकासखंड पथरदेवा अंतर्गत तीन करोड़ उनीस लाख इक्कासी हजार रुपये के लागत की 56 विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण बटन दबाकर किया, व फीता काट कर किया।
विकासखंड में निर्मित स्व0 रविंद्र किशोर शाही सभागार व अटल व्यामशाला का शुभारंभ फीता काटकर तथा शिलालेख का अनावरण किया। लोकार्पण कार्यक्रम में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही,सदर सांसद डा रमापति राम त्रिपाठी, सलेमपुर सांसद रविंद्र कुशवाहा, सदर विधायक डा सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी, सलेमपुर विधायक काली प्रसाद, जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन, पुलिस अधीक्षक डा श्रीपति मिश्र सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पंचायती राजमंत्री श्री सिंह के साथ अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 15 वे वित्त आयोग से प्रदेश के सभी ब्लाकों के लिए विकास के लिए धनराशि भेजी गई है। प्रदेश सरकार व्यापक स्तर पर योजना बनाकर कार्य कर रही हैं। बिजली, पानी, स्वास्थ्य, सड़क, शिक्षा आदि आधारभूत सुविधाएं देने का कार्य प्राथमिकता के साथ किया गया।बिजली वितरण की पारदर्शी व्यवस्था सभी क्षेत्रों के लिए समान रूप से लागू की गई तथा विद्युत आपूर्ति में व्यापक सुधार किया गया। योजनाओं में कोई भेदभाव नहीं है। प्रधानमंत्री के संकल्प को मुख्यमंत्री श्रीयोगी आदित्यनाथ चरितार्थ करने का कार्य कर रहे हैं। सबका साथ,सबका विकास सबका विश्वास सिद्धांत पर कार्य किया जा रहा है। कोरोना जैसे वैश्विक महामारी में स्वास्थ्य के क्षेत्र व संसाधनों को मुहैया कराने में अभूतपूर्व कार्य किया गया लाकडाउन लगाकर बीमारी को रोकने का कार्य व चिकित्सा साधनों को विकसित करने का कार्य किया गया।पूरी दुनिया में सबसे कम जनहानि अपने देश में हुई।इस बीमारी से सुरक्षा के लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कारगर उपाय किए गए।दुनिया के कई देशों को वैक्सीन देने का कार्य भी किया गया। सरकार जन भावनाओं के सभी एजेंडा पर कार्य कर रही है।कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि कृषकों के हित सहित महिला कल्याण एवं जनकल्याणकारी कार्यों में भारत सरकार ने जो पैरामीटर तय किए थे, उनके अनुरूप कार्य प्रदेश में किए जा रहे हैं। कोरोना काल में महिलाओं के जनधन खाते में 500-500की धनराशि भेजी गई, 9 माह तक निशुल्क राशन देने का कार्य किया गया।कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ अन्तर्यामी सिंह, सदर सांसद डा रमापति त्रिपाठी,
सलेमपुर सांसद रविंद्र कुशवाहा ,सदर विधायक सत्य प्रकाश त्रिपाठी ,सलेमपुर विधायक काली प्रसाद सहित अनेक वक्ताओं ने भी सम्बोधित किया।
सी डी ओ सहित राजेश मिश्रा,सुब्रत शाही, जितेंद्र प्रताप राव, व अन्यविभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।