मेरठ विद्युत उपभोक्ता व्यधा निवारण फोरम के चेयरमैन ओपी अग्रवाल, सदस्य एसी श्रीवास्तव और सचिव अरब सिंह ने आज 31 वादों का निस्तारण किया। विद्युत से समस्त संबंधित समस्याएं लेकर आज 61 लोग फोरम के समक्ष पहुंचे फोरम ने मेरठ, हापुड़ गाजियाबाद, बुलंदशहर, नोयडा, बागपत, के उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुना।फोरम के सदस्य एके श्रीवास्तव ने बताया कि फोरम का उद्देश्य लोगों की विद्युत संबंधित समस्याओं का तुरंत निवारण करना है उन्होंने बताया कि अगली सुनवाई 28 जुलाई को होगी।