मैनपुरी एलाऊ – विकासखंड जागीर क्षेत्र के 24 ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रधानों की शपथ पूर्व में ही हो चुकी है | 13 ग्राम पंचायतें असंगठित थी जहां 151 ग्राम सदस्यों का चुनाव होना था | जिसमें 118 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध चुने गए | शनिवार प्रात 7:00 बजे ग्राम पंचायत ब्लॉक जागीर क्षेत्र की ग्राम पंचायत नगला गहियर में 3 सदस्य, सगामई 3, परिगवा 14, कुसमा खेड़ा 13 कुल 33 सदस्यों के लिए चुनाव कराया गया | दोपहर 2:00 बजे तक लगभग मतदान 63% प्रतिशत मतदान हो चुका है | क्षेत्र पंचायत सदस्य वार्ड संख्या 31 रागिनी यादव की कोरोना संक्रमण से मृत्यु हो गई थी | जिसके बाद उनकी उनकी पुत्री श्वेता यादव को निर्विरोध बी.डी.सी चुना गया | आरओ दुर्विजय सिंह ने बताया 14 जून को ब्लॉक कार्यालय जागीर पर मतगणना की जाएगी | इस अवसर पर सुनील मिश्रा एडीओ पंचायत, राजीव गुप्ता लेखाकार, लाला पांडेय, मुरारी लाल, मनोज कुमार आदि ब्लॉक कर्मी मौजूद थे |