अनीश शाक्य मैनपुरी,

मैनपुरी करहल। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष दीप सिंह पाल का सैफ़ई हॉस्पिटल में इलाज के दौरान निधन हो गया है। उनका इलाज सैफई अस्पताल में बीमारी का इलाज चल रहा था। पूर्व जिलाध्यक्ष व पूर्व मंत्री के निधन की जानकारी होते ही समाजवादी कार्यकर्ताओ में भारी शोक की लहर दौड़ गई।
एमएलसी अरविंद प्रताप यादव ने पूर्व जिलाध्यक्ष के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा है कि पूर्व जिलाध्यक्ष दीप सिंह पाल के निधन से पार्टी को बहुत बड़ी क्षति हुई है। उनके निधन से पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी शोक है। उन्होंने जो कार्य पार्टी के साथ किया है। उसे कभी भुलाया नही जा सकता है। उनके निधन पार्टी के लिए एक अपूरणीय क्षति हुई है।
पूर्व जिलाध्यक्ष ने निधन पर सपा नेता अजब सिंह यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बिल्लू यादव, प्रधान प्रदीप पाल, पूर्व प्रधान हरगोविंद यादव,युवजन सभा के सपा ब्लॉक अध्यक्ष रवी यादव, विकास यादव, श्रवण यादव, डीपी यादव, हिमांशु यादव, शिवा यादव समेत आदि तमाम लोगों ने शोक व्यक्त किया है।