बस्ती लोकसभा सांसद श्री हरीश द्विवेदी ने बताया कि पिछले चुनाव वर्ष 2014 में बस्ती जनपदवासियों ने सर्वांगीण विकास के जिस सोच के साथ जिले की जनता ने हमे सेवा करने का मौका दिया  वह दिन प्रतिदिन साकार हो रहा है। बस्ती के मुंडेरवा, गनेशपुर, नगर बाजार और कप्तानगंज को नगर_पंचायत बनाया जाना उसी क्रम का एक हिस्सा है। इससे पूर्व पिछले ही वर्ष भानपुर और गायघाट को भी नगर पंचायत बनाया गया। वर्ष 2014 से पहले जिले में सिर्फ बस्ती नगर पालिका, हरैया और बभनान नगर पंचायत था। अब रुधौली, बनकटी, गायघाट, भानपुर, कप्तानगंज, गनेशपुर, नगर बाजार और मुंडेरवा के नगर पंचायत होने से जनपद में कुल 8 और नगर पंचायत हो गया। जो संख्या पहले 03 थी वह अब 11 हो गयी। विकास के इसी तीव्र गति से यह कहा जा सकता है कि जो काम पिछले 67 वर्षों में हुआ था उसका चार गुना विकास कार्य विगत 6 वर्षों में हुआ है। आगे भी जिले कीअन्य प्रमुख ग्राम पंचायतों को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने का क्रम जारी रहेगा।