डॉ शशि कांत सुमन
मुंगेर। धरहरा प्रखंड राष्ट्रीय जनता दल की ओर से प्रखंड अध्यक्ष इंजीनियर रामबालक यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल का स्थापना दिवस( सिल्वर जुबली) के रूप में मनाया गया। राजद कार्यकर्ताओं ने केक काटकर स्थापना दिवस मनाया। स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए राजद प्रखंड अध्यक्ष रामबालक यादव ने कहा बिहार सरकार के गलत नीति के खिलाफ आवाज उठाने के साथ ही जनता के हित में काम करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने गरीब-गुरबों को आवाज देने का काम किया है। युवा राजद प्रखंड संदीप कुमार ने कहा व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ता रहूंगा। इस मौके पर राजद कार्यकर्ताओं ने लालू प्रसाद यादव के विचारधाराओं को हर तबके व गांव गांव तक पहुंचाने का निर्णय लिया।मौके पर जिला परिषद सदस्य अरुणा राय ने कहा कि प्रखंड से लेकर जिला तक सभी अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त है। प्रखंड महासचिव हिमांशु निराला ने कहा कि पूर्व मंत्री के द्वारा ग्रामीण कार्य विभाग में भ्रष्टाचार का ताजा उदाहरण अमारी पंचायत है । इस मौके पर प्रकाश मांझी, वैशाखी मांझी नवल यादव, अजय कुमार कुशवाहा, शक्तिधर मंडल, चक्रधर सिंह, प्रभु यादव, इंद्रदेव मांझी, राजीव तांती, बाल वीर भारती, पैक्स अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, शर्मिला देवी, लीलामणि देवी पैक्स अध्यक्ष विमल यादव, पैक्स अध्यक्ष, किशोर यादव, वरुण यादव सहित अन्य उपस्थित थे।