गोरखपुर नए कृषि बिल के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन के मुद्दे पर भाजपा ने भी अपना पक्ष रखने का फैसला किया है। इसके लिए मंडल स्तर पर किसान सम्मेलन आयोजित होगा। पहला किसान सम्मेलन बस्ती मंडल मुख्यालय पर 14 दिसम्बर को होगा। इसको भारत सरकार के पूर्व कृषि मंत्री राधामोहन सिंह संबोधित करेंगे। गोरखपुर मंडल का किसान सम्मेलन 16 दिसम्बर को कुशीनगर में होगा, जिसको प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य संबोधित करेंगे। आजमगढ मंडल का किसान सम्मेलन 16 दिसम्बर मंडल मुख्यालय आजमगढ में होगा। यह जानकारी गोरखपुर क्षेत्र के अध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र सिंह के हवाले से क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पांडेय नवीन ने बताया कि नए कृषि बिल को लेकर आंदोलन कर किसानों में भ्रम फैलाया जा रहा है। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सही तथ्य किसानों तक पहुंचाने का आह्वान किया है। इसी उद्देश्य से भाजपा मंडल स्तर पर किसान सम्मेलन आयोजित करने जा रही है