मथुरा : भगवान श्री कृष्ण की नगरी मथुरा में भी सपा कार्यकर्ताओं द्वारा अपने ही अंदाज में पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश अखिलेश यादव के जन्मदिन को ही उत्साह के साथ मनाया सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपा कार्यकर्ताओं द्वारा साइकिल वितरण का भी कार्यक्रम किया गया। सपा कार्यकर्ताओं ने मथुरा कार्यालय पर केक काटकर व साइकिल वितरण कर बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया इस मौके पर गरीब असहाय लड़कियों को साइकिल वितरण की गई अखिलेश यादव के जन्मदिन को मनाते हुए सपा कार्यकर्ताओं अलग ही जोश और उत्साह देखने को मिला समाजवादी पार्टी के मथुरा कार्यालय पर अखिलेश यादव का 47 वां जन्मदिन मनाया गया वही सपा के सिपाहियों ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि इस समय मात्र जुमला पार्टी सत्ता में है जोकि होने वाले 2022 के चुनाव में जुमला पार्टी को बुरी तरह से हार का मुंह देखना पड़ेगा और गरीब का आस्था है लोगों के दुख दर्द को समझने वाले अखिलेश यादव दोबारा से यूपी की सत्ता में वापसी करेंगे वहीं सपा के कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी पर वार करते हुए कहा कि हमारे यूपी में बहन बेटी सुरक्षित नहीं हैं बलात्कार महगाई भ्रष्टाचार यह सब बीजेपी के राज में देखने को मिले हैं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सैंतालीस वें जन्मदिन पर मथुरा सपा कार्यालय पर हर्ष और उल्लास उत्साह के साथ साइकिल वितरण करते नजर आए इस मौके पर जिला अध्यक्ष लोक मणिकांत जादौन, गोल्डी शर्मा , शिव कुमार यादव ,बृजेश सिंह, रवि यादव ,अरुण दीक्षित, जितेंद्र सिंह सेंगर, मानसिंह प्रधान लोरिया, ओमी लोरिया, परसोत्तम सिंह आदि लोग उपस्थित थे।