अब्दुर्रहीम शेख की रिर्पोट,आजमगढ़। बरसात के पानी को बहाने के विवाद को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर देर शाम को बरदह थाने के बौआपार में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। घटना आजमगढ़ जौनपुर मुख्य मार्ग पर अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है कि बौआपार बाजार में ही 38 वर्षीय पिंटू तिवारी पुत्र पथरू तिवारी निवासी बऊआपार अन्य कुछ लोगों के साथ मौजूद थे तभी अचानक से हमलावर आ गए और उन पर फायर कर दिया। घटना को अंजाम देकर हमलावर निकल भागे। पिंटू तिवारी को लोग नजदीक के अस्पताल ले जाते तब तक दम तोड़ दिया। हालांकि पिंटू समेत तीनों को नजदीक के मुहम्मदपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर के जाया गया जहां डॉक्टर ने भी पिंटू को मृत घोषित किया जबकि अन्य दो लोगों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। उधर घटना की सूचना के बाद मौके पर एसपी सुधीर कुमार सिंह समेत स्थानीय पुलिस व कई थानों की फोर्स पहुंच गई थी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में लगी थी आरोपियों की पहचान की जा रही थी। जिला अस्पताल पहुंचे पीड़ित परिजन का आरोप था कि बरसात के पानी का विवाद पड़ोसियों आकाश तिवारी समेत अन्य लोगों से था। यही लोग लामबंद हो पहुंचे और फायर किए। वहीं एसपी ने भी पानी के बहाने के विवाद की बात कही और कहा कि हमलावरों की तलाश में चार पुलिस की टीमें लगा दी गईं हैं।

[videopack id=”10238″]https://newsamacharplus.com/wp-content/uploads/2021/06/VID-20210628-WA0025.mp4[/videopack]


बाइट :- सुधीर कुमार सिंह एसपी आजमगढ़

[videopack id=”10219″]https://newsamacharplus.com/wp-content/uploads/2021/06/VID-20210628-WA0026.mp4[/videopack]
बाइट :- पीड़ित परिजन