सन्त कबीर नगर / पुल निर्माण में करोड़ो रुपये घोटाले की शिकायत शैलेश कुमार राजभर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय जल सत्याग्रह आन्दोलन ने मुख्यमंत्री से शिकायत करके जाँच करने और मानक के अनुसार निर्माण कराने की माँग किया है श्री राजभर ने उक्त शिकायत दिनांक : 07-06-2021 को मुख्यमंत्री पोर्टल पर किया गया है और पुल के करोड़ो के घोटाला के विस्तृत जाँच हेतु माननीय मुख्यमंत्री महोदय से स्वंय मिलकर भ्रष्टाचार के विषय में विस्तार से मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जायेगा जो कि पुल निर्माण विकास खण्ड सेमिरियावा तहसील खलीलाबाद जिला सन्त कबीर नगर उत्तर प्रदेश के ग्राम असनहरा खास कठिनाइयां नदी पर पक्का पुल निर्माण हेतु तीन – तीन बार जल सत्याग्रह आन्दोलन प्रथम बार लगातार तीन दिन रात दूसरी बार लगातार नौ दिन रात तीसरी बार लगातार पचपन दिन रात के जल सत्याग्रह आन्दोलन में ग्राम असनहरा खास निवासी देवीशरण गौड़ वीरगति को प्राप्त हो गये और दर्जनो लोग आमरण अनशन में जिला चिक्तसालय में भर्ती हुए और आन्दोलन स्थल पर कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार सांसद लोकसभा राज्य सभा विधायक आदि दर्जनों अधिकारी नेता गण पहुँचकर आश्वावसन दिये और सांसद बस्ती के द्वारा लोकसभा में शून्यकाल में उठाये जाने के बाद पुल निर्माण की स्वीकृति हुआ जो निर्माण कार्यदायी संस्था द्वारा सन् 2019 से ही दोयम सोयम इटो का प्रयोग कर धीमी गति से लगभग दो साल से बना रहा है और अभी तक नीचे का फर्श ठोकर एवं पखनी तकनीकी निर्माण अधूरा छोड़कर सीधे छत लगाने की तैयारी कर दिया गया है जो कि स्टीमेट नक्शा के विपरीत दीवाल सीधा सपाट बनाया गया है जबकि नक्शा में एक क्रम से घटाया गया है एवं सरिया 16mm के जगह पर 8 से 12mm का लगाया जा रहा है जो कि सम्पूर्ण निर्माण कार्य लगभग बीस लाख से पचीस लाख में धीमी गति से निर्माण कार्य करके करोड़ो रुपये घोटाले की योजना कार्यदायी संस्था द्वारा किया गया है ये बाते शैलेश कुमार राजभर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय जल सत्याग्रह आन्दोलन ने कहा श्री राजभर आगे कहा कि इसके पूर्व 23-01-2020,31-01-2020 को माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के पोर्टल पर शिकायत किया गया है