अब्दुल गफ्फार खान
ब्रह्मपुर गोरखपुर
किसानों की शिकायत पर शुक्रवार को उपजिलाधिकारी
चौरी चौरा अनुपम कुमार मिश्र,तहसीलदार वीरेंद्र गुप्ता तथा नायब तहसीलदार अलका सिंह द्वारा गेंहू खरीद केंद्र हाट शाखा ब्रह्मपुर के बेलही स्थित गोदाम तथा क्रय
केंद्र साधन सहकारी समिति का निरीक्षण किए। हाट शाखा ब्रह्मपुर पर गेंहू खरीद की धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए खरीद में गति लाने का निर्देश दिए।वही क्रय केंद्र ब्रह्मपुर पर सचिव नही मिले।लेकिन मौके पर दो किसानों से गेंहू खरीद हो रही थी।गेंहू खरीद का स्टॉक रजिस्टर अपूर्ण था।यहां पीने के पानी तथा सेनेटाइजर की व्यवस्था नहीं थी।वहा मौजूद स्टाफ से एस डी एम श्री मिश्र ने सचिव को अभिलेख का सत्यापन कराने का निर्देश दिए। हल्के के लेखपाल को सत्यापन के लिए निर्देशित किया गया है।उक्त अवसर पर कानूनगो धनीराम शुक्ला,आनंद मिश्र आदि उपस्थित रहे।