अंबेडकर नगर / राजनीति अनिश्चितता का खेल है। इसमें कब क्या हो जाय कुछ नहीं कहा जा सकता है।हर राजनीतिक दल और कार्यकर्ता अपने अपने स्तर से जनता की सेवा करने का कार्य करते हैं अंततः जनता जनार्दन के जनादेश से राजनीतिक दलों और कार्यकर्ताओं के भाग्य का फैसला होता है।हमें जनादेश का पालन करते हुए जनसेवा के कार्यों को मूर्ति रूप देते हुए जनता के आशिर्वाद की प्रतीक्षा करना चाहिएउपरोक्त विचार भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को मिले जनादेश और चुनाव परिणाम के बाद मंगलवार को भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय के माध्यम से जारी बयान में व्यक्त किया है।डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य,क्षेत्र पंचायत सदस्य और प्रधान पद पर विजई पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे मनोयोग से चुनाव में भागीदारी निभाया है।हम जनता द्वारा दिए गए जनादेश का सम्मान करते हैं।जनता द्वारा दिए गए जनादेश ने हमें और मेहनत से समाज हित में कार्य करने का अनुभव दिया है। हम जनता के जनादेश का सम्मान करते हुए सेवा भाव में जहां भी कुछ कमी रह गई थी उसको दूर करते हुए आने वाले चुनावों में सुधार के साथ उतर कर सफलता प्राप्त करेंगे।उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बल प्रदान करते हुए कहा कि भाजपा आपके साथ है। आपके कार्यकुशलता और प्रयास में कोई कमी नहीं है निराश होने की आवश्यकता नहीं है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से सीख लेकर और उर्जा के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। आने वाला दिन आपका होगा।