मृत्युंजय विशारद की रिपोर्ट,

देवरिया,28 अप्रैल
कोरोना संक्रमण से जहाँ लोग भयभीत है, वही समाज के बहुत बड़ी संख्या में लोग, इस महामारी में अपने को खतरे में डाल कर भी लोगो को इससे बचाने का कार्य कर रहे है,
वैश्विक महामारी कोविड -19 से पूरा विश्व जूझ रहा है।इस दौरान स्वच्छता के साथ साथ सतर्कता की विशेष आवश्यकता है। आज देवरिया नगर में सदर विधायक डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद और भाजपा नगर अध्यक्ष संजय पाण्डेय के साथ शहर के राघवनगर में स्वयं की देख रेख में सेनेटाइजशन का कार्य कराया।
राघव नगर में सड़क के दोनों तरफ एक एक मकान, और दुकानों का सेनेटाइजेशन किया गया। इस दौरान सदर विधायक ने अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि नगर के सभी वार्डों में समय पर सैनिटाइजेशन कार्य को पूर्ण करा लिया जाए। जिससे स्वकच्छता के साथ , विषाणुओ पर नियंत्रण कर कोरोना के विरुद्ध लड़ाई को और प्रभावी बनाया जाय।
सदर विधायक डा० सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने लोगों से कोरोना गाइड लाइन का कड़ाई से पालन करने की अपील की और कहा कि बहुत आवश्यकता होने पर ही घर से बाहर निकले। लोगों से उन्होंने कहा की सर्जिकल मास्क का ही प्रयोग करें, फैंसी और अन्य किसी मास्क का प्रयोग वर्जित है। कोरोना से बचना है, तो मास्क का प्रयोग और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अवश्य करें। मास्क और दो गज की दूरी ही इसका बचाव है। उन्होंने नगर के लोगों को आश्वस्त किया, कि समय पर नगर के सभी वार्डों में सैनिटाइजेशन करा दिया जाएगा।
इस कार्य मे नगर पालिका के कर्मचारियों के साथ भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी सक्रिय भगीदारी किये।