उझानी–जनपद- (बदायूं) से विवेक गुप्ता की रिपोर्ट:–उझानी– यह वाकया दिल्ली- बदायूं राज्यमार्ग पर ग्राम हजरतगंज के नजदीक का है। जहां अपनी बाइक से बदायूं से सहसवान की ओर आ रहे वापस इमरान व नईम पुत्र मंजर अली बरकाती का सड़क पर सूख रही खुलेआम मक्के के दाने पर बाइक फिसल जाने से दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए आए दिन सड़क पर सुखाने के लिए बिछाए गए मक्के के दाने बड़े हादसे को आमंत्रण दे रहे है। अमूमन प्रत्येक दिन वाहन चालक आए दिन हादसे के शिकार हो रहे हैं। वही एक तरफ पूर्व में रहे जिलाधिकारी कुमार प्रशांत ने निर्देश दिए थे कि अगर कोई भी व्यक्ति सड़क पर मक्का सुखाते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। लेकिन दिल्ली- बदायूं राज्यमार्ग पर आए दिन लोग खुलेआम अपनी मनमानी दिखाते हुए कानून का उलंघन कर रोड पर मक्का सुखा रहे हैं। और पूरे रोड को बुरी तरह घेर लेते हैं। लोगों द्वारा जगह-जगह पर मुख्य सड़क पर ही मक्का सुखाते देखा जा सकता है। वहीं जनपद के आला अधिकारी भी इस ओर कोई गौर नहीं फरमा रहे हैं। जिससे इन रोड़ पर खुलेआम मक्का सुखाने वाले लोगों के हौसले बुलंद हैं। यह ही नहीं इसी क्रम में उझानी बाईपास पर भी मंडी समिति गेट के आसपास व अन्य जगहों पर भी रोड पर मक्का सुखाई जाती है। कई बार यहां लोग बाइक से गिर चुके जिसका संज्ञान आज तक उझानी पुलिस या किसी बड़े अधिकारी ने नहीं लिया जो कि किसी बड़े घटना को आमंत्रित कर रहा है। लेकिन हैरान करने वाली बात एक और भी है। जिस हाईवे रोड से कई प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियां भी गुजरती हैं लेकिन इस और किसी भी अधिकारी ने संज्ञान में लेना उचित नहीं समझा। और एकाएक दिन रोड़ पर मक्का सुखाने वाले लोगों की वजह से कोई बड़ा हादसा होने में भी कोई समय नहीं लगेगा!