🔴एम एस ओ महाराजगंज / के तत्वाधान में ध्वजारोहण कार्यक्रम किया गया जिस के मुख्य अतिथि मुफ्ती शहाबुद्दीन मिस्बाही साहब ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा की गणतंत्र दिवस के दिन हम लोगों को संविधान मिला हमारे संविधान में भारत के हर नागरिक एक बराबर है हमारा संविधान भेदभाव नहीं सिखाता  लोगों को आर्टिकल 14 से 18 तक बताते हुए उन्होंने कहा की हमारे संविधान की एक बहुत बड़ी खू़सुसीयत यह है कि इसमें जा़त पात, मज़हबी तौर पर सबको बराबरी का हक हासिल है।
कोई किसी को ऊंचा_नीचा नहीं दिखा सकता।
कोई किसी के बारे में हस्तक्षेप नहीं कर सकता।
हमारे संविधान में सबको बराबरी का हक़ हासिल है।
हज़रत ने लोगों से यह अपील भी किया कि आप लोग कम से कम अपने और अपने मज़हब के बारे में संविधानिक विचारधारा ज़रूर पढ़ें।
प्रोग्राम के बाद लोगों और बच्चों में मिठाई भी बांटा गया।
जिन लोगों के पास मास्क नहीं था उनको मास्क भी दिया गया।