मृत्युंजय विशारद की रिपोर्ट,

देवरिया 30 मई
केंद्र की मोदी सरकार के कार्यकाल के 7 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा पार्टी नेतृत्व के आह्वान पर जनपद देवरिया के सभी 538 सेक्टर में गांव गांव में, और 1वार्ड सेवा कार्य किया।
इस दौरान सभी भाजपा नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने अपने अपने संबंधित क्षेत्र के 2 गांव में जाकर सेवा कार्य किया। सेवा कार्य के दौरान कोवीड के प्रति जन जागरूकता अभियान, टीकाकरण के लिए जारुकता, सुखा राशन वितरण, मास्क, सैनिटाइजर, मेडिकल दवा किट आदि वस्तुओं का वितरण किया। वही देवरिया नगर के टाउन हाल में भाजपा के सभी मोर्चा नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 33 नवयुवकों ने जनमानस के हितार्थ रक्तदान किया लोकसभा क्षेत्र देवरिया के सांसद डॉ०रमापति राम त्रिपाठी ने संसदीय क्षेत्र के विधानसभा रामपुर कारखाना के सिरसिया एवं देवरिया विधानसभा के पूर्वा गांव में सेवा कार्य किया। इस दौरान उन्होंने सिरसिया गांव के हरिजन बस्ती में जाकर वहां लोगों को सूखा राशन, मास्क, सैनिटाइजर, आदि का वितरण किया। साथ उन्होंने जन जागरूकता करते हुए लोगों को कोरोनावायरस बचाव के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर टीकाकरण कराने के लिए भी आग्रह किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए राष्ट्र धर्म सर्वोपरि है, और इस धर्म के अनुसार सभी की सेवा सबका साथ सबका विकास के लिए भाजपा कटिबद्ध है। भाजपा की केन्द्र सरकार सभी के चौमुखी विकास को लेकर के सजग है। उन्होंने कहा कि इस महामारी में भाजपा के कार्यकर्ता दिन-रात लोगों की सेवा कर रहे हैं। सेवा भाव आपसी सद्भाव का वाहक है जब हम एक दूसरे के प्रति सेवा कार्य करते हैं सेवा भाव रखते हैं तब आपसी द्वेष की भावना स्वता समाप्त हो जाती है और हम सभी मिलकर राष्ट्र के विकास के पथ पर अग्रसर होते हैं सेवा से बड़ा कोई परोपकार इस विश्व में नहीं जिसे मानव सहजता से अपने जीवन में अंगीकार कर सकता है। बिना सेवा भाव सेवा कार्य किए मनुष्य जीवन को सफल नहीं बना सकता।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

मोदी सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा के मोर्चा की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 33 भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।
रविवार को शिविर का शुभारंभ लोकसभा क्षेत्र देवरिया के सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी एवं देवरिया के सदर विधायक डॉक्टर सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी द्वारा किया गया।
सदर सांसद त्रिपाठी ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल को देखते हुए रक्तदान शिविर की उपयोगिता और अधिक बढ़ गई है। जिस दान के रक्त से किसी की प्राण की रक्षा की जाए, इससे बड़ा दान कोई नहीं। भाजपा द्वारा इस सेवा कार्य में शिविर का उद्देश्य भाजपा के सर्वप्रथम राष्ट्रधर्म के संकल्प को संरक्षित करता है। भाजपा के मूल मंत्र में सर्वप्रथम राष्ट्रधर्म, समाज की रक्षा और तब अंत में स्वयं की बात आती है।
सदर विधायक डॉ सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने कहा कि रक्तदान जीवनदान है। आप सभी के द्वारा किया गया यह रक्तदान कई जिंदगी यों को बचाता है। आज हम सभी शिक्षित व सभ्य समाज के नागरिक हैं, जो केवल अपनी नहीं बल्कि दूसरों की भलाई के लिए भी सोचते हैं तो क्यों नहीं हम रक्तदान के पुनीत कार्य में अपना सहयोग प्रदान कर लोगों को जीवन दान दें। पार्टी द्वारा किए जा रहे इस पुनीत प्रयास में हम सभी का योगदान होना चाहिए।
सी एम ओ देवरिया डॉ आलोक पांडेय ने कहा कि मनुष्य एक निश्चित अवधि के बाद रक्तदान कर सकता है,
भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ० अंतर्यामी सिंह ने कहा की रक्तदान सबसे बड़ा दान है क्योंकि दान किए गए रक्त से जरूरतमंद व्यक्तियों मरीजों को नया जीवन मिलता है उन्होंने कहा कि रक्तदान करके अनेक रोगों को दरकिनार किया जा सकता है।
रक्तदान शिविर के संयोजक पवन मिश्रा ने कहा कि रक्तदान करने से कई ऐसे गरीब निराश्रित लोगों के जीवन की रक्षा करता है जो अंतिम समय में सभी आस खो चुके होते हैं, यह रक्त उन्ही लोगों के काम आता है।
भाजपा जिलाध्यक्ष एवं श्री मिश्र ने रक्तदान करने आए विशेष तौर पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राजन सोनकर, अंकित वर्मा, किसान मोर्चा के काशी पति शुक्ला, महिला मोर्चा की रेनू देवी, युवा मोर्चा के आकाश मिश्र, शिवम तिवारी, शुभम तिवारी, रत्नाकर सिंह, बलवंत सिंह, सुजीत वर्मा, हमजा सिद्धकी, हरिओम मद्धेशिया, बिट्टू यादव, दिलीप थापा, शुभम सिंह, पीयूष दुबे, आदि के प्रति रक्तदान करने के लिए सभी युवाओं के प्रति आभार प्रकट किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ०अंतर्यामी सिंह एवं संचालन कार्यक्रम संयोजक पवन मिश्रा द्वारा किया गया सेवा कार्य एवम रक्तदान शिविर कार्यक्रम में पूर्व विधायक रविन्द्र प्रताप मल्ल, जिला महामंत्री रमेश सिंह, प्रमोद शाही, सत्येन्द्र मणि त्रिपाठी, अंबिकेश पाण्डेय, भारती शर्मा, संजय तिवारी, संजय पाण्डेय, रामेश्वर पाण्डेय, मनीष सहाय, रामदास मिश्र, सी पी सिंह, नगर महामंत्री दुर्गेश नाथ त्रिपाठी, दीपक वर्मा, विंधेश पाण्डेय, रूपम पाण्डेय, राज दीक्षित, आदि उपस्थित रहे।