डॉ शशि कांत सुमन
मुंगेर। जिला आसूचना इकाई एवं बरियारपुर थाना की पुलिस ने रविवार की दोपहर बरियारपुर थाना क्षेत्र के बादशाही पुल के पास से आर्म्स तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर एक ही बाइक पर सवार होकर आर्म्स सप्लाई करने जा रहे थे। पुलिस ने उनके पास से दो देसी पिस्तौल, चार मैगजीन और चार कारतूस बरामद किया। गिरफ्तार आर्म्स तस्कर भागलपुर जिला के घोघा अंतर्गत पन्नूचक का मिथलेश मंडल और अकबरनगर का मो.महताब है। दोनों से पूछताछ के बाद बरियारपुर थाना की पुलिस ने घोघा थाना पुलिस के सहयोग से पन्नूचक में छापामारी की जहां अवैध मिनी गन फैक्ट्री पकड़ी गई। पुलिस ने वहां से भारी मात्रा में अवैध हथियार बनाने का सामान बरामद किया। पकड़े गऐ सामान में 01 बेस मशीन, 69 पीस बंदूक की गोली, 01 पीस एकनाली बंदूक, 01 पीस दोनाली बंदूक, 01 देशी कट्‌टा, 03 अर्द्धनिर्मित बंदूक के अलावा हेक्सा ब्लेड, रेती, पिलास, हथौड़ा, पेचकस, पंच मार्कर आदि शामिल हैं। एसपी जगुन्नाथ जलारेड्‌डी ने बताया कि पकड़ाए दोनों आर्म्स तस्करों के विरूद्ध बरियारपुर व घोघा थाना में आर्म्स एक्ट के तहत अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों को सोमवार को जेल भेज दिया जाएगा।