देवरिया /  के भटनी क्षेत्र मे एक किशोरी के साथ बलात्कार व दरिंदगी करने का मामला प्रकाश में आया है।
पुलिस ने बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सी ओ भाटपाररानी पंचम लाल ने बताया कि गेस्ट हाऊस के पीछे झाड़ियों में एक किशोरी बेसुध हालत में मिली थी।
पुलिस ने किशोरी की मां के तहरीर पर बलात्कार और पास्को एक्ट का मुकदमा दर्ज कर आरोपी संतोष यादव को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है।
पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने की ब्यवस्था की जा रही है । गिरफ्तार आरोपी भी रेलवे कर्मी बताया जा रहा है। पीड़ित युवती का बयान लिया गया है।
वहीं सूत्रों के अनुसार रेलकर्मी की पंद्रह वर्षीय बेटी बेहोशी की हालत में झाड़ी में मिली। किशोरी के हाथ व पैर बांधे गए थे तथा मुंह कपड़े से बंद कर दिया गया था। पीड़ित किशोरी देर रात से अपने घर से गायब थी और देर रात जब किशोरी की मां ड्यूटी से लौटी तो बेटी की तलाश शुरू कर दी। लेकिन पता नहीं चल सका। आधी रात को भटनी थाना व जीआरपी में  बेटी के गायब होने की जानकारी दिया था। आज सुबह पीड़िता बेसुध हालत में झाड़ी में मिली तथा उसके  दोनों हाथ व पैर बंधे थे। घटना के करीब 8 घंटे बाद पुलिस सुबह घटनास्थल पर पहुंची। पीड़िता आज सुबह झाड़ियों में पाई गई थी।
सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।