संतकबीरनगर
– करोड़ो हिंदुओ की आस्था का प्रतीक राम मंदिर निर्माण में घोटाला कर गहरा आघात देने पर आम आदमी पार्टी, संत कबीर नगर की जिला इकाई ने आज दिनाँक 16/06/2021, दिन बुद्धवार को पंचमुखी हनुमान मंदिर पर बुद्धि-सुद्धि यज्ञ का आयोजन किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला महासचिव आलोक श्रीवास्तव ने की।
उन्होंने बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम हम सबके हृदय में बसते हैं। करोड़ो गरीब-अमीर भारतवासियों ने अपने खून-पसीने की कमाई से भगवान राम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए दान दिया, जिसका कुछ जयचंद चंदा चोर फायदा उठाकर राम मंदिर निर्माण के नाम पर 2 करोड़ की जमीन को 18.5 करोड़ में खरीद कर घोटाला करने का काम कर रहे हैं। ऐसे तमाम जयचंदो के खिलाफ CBI और ED की जांच करवाकर उनको जेल में डालने का काम करने के लिए आम आदमी पार्टी के क्रांतिकारी साथी प्रतिबद्धित हैं।
महिला जिला अध्यक्षा प्रतिमा यादव ने कहा कि जब तक शरीर मे लहू बहेगा, हम भगवान राम के नाम पर होने वाली लूट नही मचने देंगे।
पूर्व जिलाध्यक्ष सौम्येन्द्र प्रताप श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान राम से तो डरिये, इतिहास गवाह है कि 1993 से लेकर आज तक हमेशा भगवान के नाम पर चंदे को डकार लिया गया, इसकी सजा स्वयं प्रभु श्री राम देंगे।
इस बुद्धि-शुद्धि यज्ञ कार्यक्रम में मुख्य रूप से अफजलूरहमान खान, व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष कुमार गुप्ता, जैनेन्द्र पांडेय, अरविंद यादव, अर्जुन कुमार, डॉ० धर्मेंद्र आर्या, प्रदेश सचिव सूर्य प्रकाश त्रिपाठी, महिला अध्यक्षा प्रतिमा यादव, CYSS अध्यक्ष संस्कार मिश्र, शोशल मीडिया अध्यक्ष शिवम वर्मा, विधानसभा अध्यक्ष क्रमशः राम निवास मौर्य, तीरथ अग्रहरि, अर्जुन कुमार, आलोक श्रीवास्तव, अरविंद यादव, अजय नारायण मिश्र, अजय नारायण दूबे, मोहित मौर्य, सुभाष शुक्ल, अजय कुमार कन्नौजिया, रजवंत यादव, अनुराग जायसवाल इत्यादि सैकड़ो लोग उपस्थित रहें।