उझानी (बदायूं) से विवेक गुप्ता की रिपोर्ट:-

उझानी / बदायूं:- जनपद बरेली के थाना फतेहगंज पश्चिमी के अंतर्गत गांव धौर सतुईया निवासी राकेश सिंह पुत्र केदार सिंह ने 11-04-2021को अपनी पुत्री पूजा जिसकी उम्र लगभग (24) बर्ष की हत्या का आरोप उसके ससुराल वालों पर लगाते हुए थाना उझानी में लिखित तहरीर दी गई थी।
जिसके आधार पर मुकदमा अपराध संख्या-164/2021 धारा 498A/323/304B IPC व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम बनाम 1. निलेश पुत्र जितेंद्र सिंह,2. सुनीता ( सास) पत्नी जितेंद्र सिंह, 3. जितेंद्र सिंह पुत्र नामालूम निवासी गण गांव संजरपुर वालजीत थाना उझानी जनपद-बदायूं के खिलाफ पंजीकृत किया गया।
आगे मुकद्दमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त निलेश, सुनीता,व जितेंद्र सिंह को गिरफ्तारी करने के लिए थाना उझानी पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के प्रयास किए।
परन्तु आज दिनांक-12-04-2021 को थाना उपनिरीक्षक खुर्शीद अहमद,हेड कांस्टेबल वीरेन्द्र सिंह, कांस्टेबल सुरेन्द्र गिरी व महिला कांस्टेबल मधु चौधरी द्वारा अभियुक्त जितेंद्र सिंह व अभियुक्ता सुनीता को उनके घर पर से ही गिरफ्तार किया गया। तथा विधिवत कार्यवाही करते हुए उन्हें जिला कारागार भेजा गया।
जिसमें अभियुक्त निलेश पुत्र जितेंद्र मौका पाकर घर से फरार हो गया जिसकी थाना पुलिस सरगर्मी के साथ तलाश कर रही है।