✍️नरेश सैनी

🟥मथुरा – जिलाधिकारी पुलकित खरे ने ज्वांइट मजिस्ट्रेट ध्रुव खादिया को उप जिलाधिकारी छाता तथा डिप्टी कलेक्टर दीपिका मेहर को उप जिलाधिकारी गोवर्धन बनाया है।
उप जिलाधिकारी कमलेश कुमार गोयल, नीतू रानी तथा निकेत वर्मा का स्थानान्तरण होने के उपरान्त जनपद से कार्यमुक्त कर दिया गया है। डिप्टी कलेक्टर स्वेता को ए.सी.एम का चार्ज दिया गया। जनपद में 05 नए डिप्टी कलेक्टर आए हैं, जिसमे सुशील कुमार चौबे, ऋतु सिरोही, मयंक गोस्वामी, नरेंद्र सिंह यादव तथा श्रीमती कंचन है। तहसीलदार राजकुमार भाष्कर का पदोन्नति डिप्टी कलेक्टर, मथुरा के रूप में हुआ है। ऊषा सिंह की तहसीलदार सदर बनाया गया है। नायब तहसीलदार जितेन्द्र सिंह एवं रघुवेश मणि त्रिपाठी को तहसील सदर में सम्बद्ध किया गया है।