✍️जनपद बदायूॅ प्रभारी- विवेक गुप्ता की रिपोर्ट/*

🟥 आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत जनपद बदायूॅ के कस्वा सहसवान नगर के वार्ड नं.13 मौहल्ला अकबराबाद व वार्ड नं.11 मौहल्ला मुहीउद्दीनपुर में घर घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन सरकार की योजनाओं से अवगत कराया व जन कल्याण कारी योजनाओं के पत्रक वितरित किए। सहसवान पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अनुज माहेश्वरी ने कहा मतदान के समय मतदाता बढ़-चढ़कर मतदान करें

निकाय चुनाव संयोजक अनुराग दीक्षित ने मतदाताओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करने की अपील की। मंडल उपाध्यक्ष आदर्श सक्सेना ने कहा सहसवान नगर पालिका का कायाकल्प भारतीय जनता पार्टी के द्वारा ही संभव है। इस बार सहसवान में भाजपा ही परचम लहराएगी जिसके लिए सभी भाजपा कार्यकर्ता दिन रात मेहनत कर रहे हैं, इसलिए आप लोगों से अपील है। कि आगामी निकाय चुनाव में भाजपा उम्मीदवार के ही पक्ष में मतदान करें ताकि पात्रों को सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का भरपूर लाभ मिल सके। इस मौके पर पूर्व युवा मोर्चा अनुज माहेश्वरी सहसवान निकाय चुनाव संयोजक अनुराग दीक्षित, मंडल उपाध्यक्ष आदर्श सक्सेना, नगर अध्यक्ष सौरभ माहेश्वरी, महामंत्री पीयूष माहेश्वरी,बूथ अध्यक्ष रघुवीर कुशवाहा, बूथ अध्यक्ष गोविंद नागर, भवेश कश्यप, बूथ अध्यक्ष सुरेश चंद्र सक्सेना, दीपक माहेश्वरी, ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष राजीव वर्मा, उपाध्यक्ष प्रेमपाल कश्यप आदि पार्टी के बरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।