डीएम ने किया पुल का निरीक्षण

तय समय से पूर्व सभी कार्य होंगे पूर्ण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के जयंती पर मुंगेर वासियों को देंगे सौगात

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोकार्पण समारोह में मुंगेर आगमन

डॉ शशि कांत सुमन
मुंगेर। मुंगेर-खगड़िया गंगा रेल पुल -सह- सड़क पुल का लोकार्पण 25 दिसम्बर को किया जायेगा। जिला पदाधिकारी नवीन कुमार द्वारा इसकी तैयारी का जायजा स्थलीय निरीक्षण कर लिया गया। पुल पर दोनो गार्डर को चढ़ा दिया गया है। जिला पदाधिकारी स्वयं सुक्ष्म रूप से इसकी माॅनिटेरिंग कर रहे है। मीडियो को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि बहुप्रतीक्षित इस पुल का लोकार्पण 25 दिसम्बर को किया जायेगा। यह मुंगेर के लिए लाईफ लाईन साबित होगी। उन्होंने कहा कि पुल निर्माण कार्य अंतिम चरण में है । तय समय अवधि से पूर्व इसे शत प्रतिशत पूर्ण कर लिया जायेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर सभा स्थल हैलीपैड का भी निरीक्षण किया गया तथा संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिये। भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को बैरीकेडिंग तथा पुलिस पदाधिकारियों को सुरक्षा के तमाम व्यवस्था बहाल करने के संबंध में निदेश दिया गया। एनएचएआई के परियोजना निदेशक तथा निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारी ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। मौके पर अपर समाहर्ता विद्यानंद सिंह, उप विकास आयुक्त संजय कुमार, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय आलोक कुमार सहित संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।