*डीएम के आदेश पर होंगे राम कथा, अखंड रामायण, भजन/कीर्तन के कार्यक्रम*

✍️विनय कुमार गुप्ता।

🛑देवरिया जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह ने बताया है कि 14 से 22 जनवरी तक जनपद के प्रमुख मंदिरों, हनुमान मंदिरो, वाल्मीकि मंदिरों में रामकथा, रामायण-पाठ, भजन-कीर्तन आदि

सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर मंदिरों में दीप प्रज्वलन, दीप दान के साथ-साथ रामकथा प्रवचन, अनवरत रामायण, रामचरित मानस का पाठ, सुन्दरकाण्ड, नगर संकीर्तन, कलश यात्रा आदि कार्यक्रम नगर निकायों, नगर पालिका, समस्त विकास खंड क्षेत्रान्तर्गत अवस्थित मंदिरों में आयोजित किये जायेंगे।

जिलाधिकारी ने बताया है कि रामोत्सव का उद्देश्य रामायण में उल्लिखित भगवान श्रीराम जी के आदर्शो मानव मूल्यों, सामाजिक मूल्यों से आम जन मानस को इस अभियान से जोड़ा जाना है। इस अवसर पर मंदिरों में दीप प्रज्ज्वलन/दीप दान के साथ-साथ रामकथा प्रवचन, अनवरत

रामायण / रामचरित मानस का पाठ/सुन्दरकाण्ड आदि के कार्यकम भी आयोजित किये जाने हेतु नोडल अधिकारी अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी नामित किये गए हैं। नगर निकायों / नगर पालिका में अवस्थित उक्त प्रमुख मंदिरों के लिए संबंधित एसडीएम को नोडल अधिकारी तथा संबंधित तहसीलदार एवं अधिशासी अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

इसी प्रकार विकास खण्डों हेतु संबंधित बीडीओ को नोडल एवं एडीओ पंचायत को सहायक नोडल नामित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस कार्य हेतु महिला मंगल दल, युवा मंगल दल, आशा बहुएँ, ए०एन०एम०, आँगनवाड़ी कार्यकत्री, ग्राम पंचायत सहायक आदि का सहयोग लिया जाएगा।