बस्ती / बनकटी..कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच बृहस्पतिवार को ब्लॉक मुख्यालय पर सुबह ग्यारह बजे से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई।नामांकन के दौरान एस डी एम पवन जायसवाल और थाना लालगंज,व मुंडेरवा की फोर्स मौजूदा रही बस्ती में ब्लाक प्रमुख चुनाव में 14 ब्लॉकों में भाजपा के 12 प्रत्याशी निर्विरोध हो गये। 10 प्रत्याशियों के निर्विरोध होने के बाद ब्लाक गौर एवं बनकटी में दूसरे प्रत्याशी का पर्चा खारिज हो गया जिससे भाजपा के निर्विरोध प्रत्याशियों की संख्या 12 हो गयी। अब दुबौलिया और रूधौली दो ब्लाक है जहां चुनाव होना हैं।चुनाव में जीत के लिए भाजपा ने रणनीति बनाकर काम किया जिसमें उसे सफलता मिली। कई जगह विवाद भी हुए पुलिस ने लाठियां भी बरसायीं लेकिन कुल मिलाकर भाजपा के 12 प्रत्याशी निर्विरोध होने में सफल हुए।
भाजपा के 12 निर्विरोध प्रत्याशी इस प्रकार है
बस्ती सदर- राकेश श्रीवास्तव
कुदरहा- अनिल दूबे
कप्तानगंज- मिथिलेश निषाद परशुरामपुर- शांति देवी माता शिरीष पाण्डेय
बहादुरपुर- रामकुमार
विक्रमजोत- कृष्ण कुमार सिंह
रामनगर- यशकांत सिंह
सल्टौआ गोपालपुर- गीता देवी पत्नी अशोक कुमा
साऊँघाट- अभिषेक कुमार
हर्रैया- विकास कुमार निषाद
बनकटी- मेवाती देवी
गौर- कान्ती शुक्ला पत्नी जटाशंकर शुक्ल है |
रिपोर्टर
वकील सिद्दीकी
मो०9451335861