संत कबीर नगर / 11 सितम्बर शनिवार को स्वतंत्रता के 75 वर्ष के उपलक्ष में हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद संत कबीर नगर में आयोजित किया गया, इस दौड़ का शुभारम्भ संत कबीर नगर के मुख्य विकास अधिकारी श्री अतुल कुमार मिश्र आईएएस तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रामकुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया।
दौड़ के पूर्व मुख्य विकास अधिकारी ने कैडेटों को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपने मित्रों, समुदाय तथा परिवार के लोगों को स्वस्थ रखने के लिए प्रेरित करें। सबल तथा स्वावलंबी राष्ट्र निर्माण के लिए प्रतिदिन 30 मिनट व्यायाम करने का आवाहन भी किया। दौड़ शुरू होने के पूर्व मेजर साकेत ने कैडेटों को शपथ दिलाया।
इस दौड़ में हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद, मुरारी इंटर कॉलेज सहजनवा तथा भोलाराम इंटर कॉलेज सहजनवा के लगभग 300 कैडेटों ने प्रतिभाग किया। दौड़ का संयोजन हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद के प्रधानाचार्य श्री राम कुमार सिंह ने किया, दौड़ का नेतृत्व लेफ्टिनेंट डॉक्टर चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, कैप्टन अजय सिंह, पुनीत कुमार त्रिपाठी, सूबेदार मेजर पवन गुरुंग, नायब सूबेदार राम अवतार ने किया। कैडेट आदित्य यादव, विपुल गिरी, सचिन यादव, मोहम्मद सुहेल, अमन सोनकर, उत्कर्ष, आदित्य, धर्मफल, इत्यादि कैडेटों का सराहनीय योगदान रहा।