🛑विनय कुमार गुप्ता।

🟥रूद्रपुर, देवरिया। हिन्दी हिन्दुस्तान का मान और सम्मान है। हमारी हिन्दी एक समृद्धशाली भाषा है। उक्त विचार प्रधानाचार्य अश्वनी द्विवेदी ने विजयम् पब्लिक हाई स्कूल नारायणपुर में हिन्दी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कहीं। उन्होंने कहा कि जन-जन की भाषा होने के बाद भी हिन्दी पर संकट है। इसका कारण यह है कि हिन्दी की आम बोलचाल में अंग्रेजी, उर्दू,अरबी और फारसी भाषा का समावेश हो जाता है। सुख सागर शुक्ला ने कहा कि राजभाषा घोषित होने के दिन को ही हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाता है। हिन्दी हमें गौरवान्वित करती है। कृष्ण महिमा उपाध्याय ने हिन्दी को संस्कृति के संबर्धन की भाषा बताया। इसी क्रम में रक्षा राव राजनाथ राव महाविद्यालय नारायणपुर में भी हिन्दी दिवस मनाया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए मनोज शुक्ला ने कहा कि हिन्दी भारत माता के माथे की बिन्दी है और हिन्दी के बिना भाषाई श्रृंगार अधूरा है।