🔴वाराणसी-हिन्दू युवा वाहिनी वाराणसी के जिला उपाध्यक्ष व नोबेल इंडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुँवर शुभम सिंह ने रक्षामंत्री के नई दिल्ली सरकारी आवास पर पहुंचकर न्यू नोबेल इंडिया फाउंडेशन द्वारा देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर का स्मृति चिन्ह भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के करीबी कुँवर शुभम सिंह ने बताया कि माननीय रक्षा मंत्री जी का आशीर्वाद हम सभी को हमेशा मिलता रहता है।और न्यू नोबेल इंडिया फाउंडेशन के कुछ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।इस मौके पर हिन्दू युवा वाहिनी वाराणसी के जिला उपाध्यक्ष व नोबेल इंडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुँवर शुभम सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिव यादव,राष्ट्रीय महामंत्री पार्वती श्रीवास्तव,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अमित प्रजापति,मनिंदर सिंह,अर्जुन सिंह,भावना श्रीवास्तव उपस्थित रहे।