🟥रामसनेहीघाट। बाराबंकी।विश्व हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय अवध प्रेस क्लब के तत्वाधान में तहसील सभागार रामसनेहीघाट में एक समारोह एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीयुत पुनीत शुक्ला पूर्व अपार आयुक्त चकबंदी एवं राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर अखिलेश नारायण सिंह अपर पुलिस अधीक्षक बाराबंकी, अतिथि मोहनलाल मेहरोत्रा संपादक निष्पक्ष सहारा टाइम्स बाराबंकी, वीरेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट, भूत पूर्व ब्लाक प्रमुख बनिकोदर दिनेश कुमार सिंह, थे। कार्यक्रम का संचालन पत्रकार भोलानाथ मिश्र भारतीय राष्ट्रीय अवध प्रेस क्लब मंडल अध्यक्ष अयोध्या ने किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माला अर्पित दीप प्रज्वलित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात समारोह में आए हुए सभी अतिथियों को भारतीय राष्ट्रीय अवध प्रेस क्लब के आयोजक द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। इसी कड़ी में कार्यक्रम को सर्वप्रथम किसान यूनियन नेता राम सुरेश तिवारी द्वारा संबोधित किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए श्री पुनीत शुक्ला ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता का स्वर्णिम गौरव पूर्ण इतिहास रहा है। और पत्रकारिता की शुरुआत ही मार्तंड जैसे हिंदी अखबार से हुई है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष बेबाक निडर पत्रकारिता आवश्यक होती है। क्योंकि पत्रकारिता को लोकतंत्र का आवश्यक हिस्सा माना जाता है। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में हिंदी की उपेक्षा और अंग्रेजी को बढ़ावा देना हिंदी के उज्जवल भविष्य के हित में उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि आज भी देश का बहुसंख्यक अंग्रेजी भाषा नहीं समझता है। फिर उसे अंग्रेजी में लिखें अभिलेखों पर अंगूठा लगाना पड़ता है। वरिष्ठ अधिवक्ता समाज सेवी वीरेंद्र सिंह ने कहा की ग्रामीण क्षेत्र में बड़ी जोखिम भरी पत्रकारिता होती है। और पत्रकारों के विपरीत एवं विषम परिस्थितियों में जान हथेली पर ले कर अपने कर्तव्यों दायित्वों का निर्वाहन करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सबसे दुखद पहलू यह भी है। कि पत्रकारों के समाचारों को संपादकों द्वारा मनमानी तरीके से काट छांट कर गडरिया की लाठी बनाकर उद्देश विहीन बना दिया जाता है। वरिष्ठ पत्रकार भोलानाथ मिश्र ने कहा की पत्रकारिता जब उद्देश्य से भटक जाती है। तब वह चाटुकारिता का रूप धारण कर लेती है। और पत्रकारिता कलंकित होने लगती है। उन्होंने कहा कि आज पत्रकारिता व्यवसाय बन गई है। जबकि पत्रकारिता की शुरुआत सेवा भाव से हुई थी। गोष्ठी को आयोजक भारतीयराष्ट्रीय अवधप्रेस क्लब के अध्यक्ष सूर्जमणिपांडेय, पूर्व ब्लॉक प्रमुख दिनेश कुमार सिंह, रामकुमार श्रीवास्तव , डॉक्टर भस्मा प्रसाद मिश्र, राम कैलाशपत्रकार, मारुति नंदन मिश्र, सुनीलराज, रामदास यादव ,आसिफ अली ,आदि लोगों ने संबोधित किया। इस मौके पर पत्रकार देव प्रकाश तिवारी ,राम कैलाश, रामेंद्र प्रताप सिंह, राकेश कुमार वर्मा, दीपक कुमार वर्मा, दिनेश कुमार तिवारी ,अखिलेश सिंह अमेठिया, शिव कुमार यादव एडवोकेट, इंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ,महादेव चौहान एडवोकेट, हरीश श्रीवास्तवएडवोकेट ,हरिप्रसाद एडवोकेट, भारतीय किसान यूनियन नेता मायाराम यादव, समाजसेवी शीला ,सिंह राकेश कसौधान, आदि लोग मौजूद थे। समारोह में उपस्थित अतिथियों को देवऋषि नारदसम्मानएवंप्रतीकचिन्हदेकर सम्मानित किया।।

✍️सूर्जमणिपांडेय बाराबंकी