अब्दुल गफ्फार खान की रिपोर्ट
गोरखपुर( ब्रह्मपुर)
क्षेत्र के हाट शाखा ब्रह्मपुर पर धान की खरीद हो रही है।एस एम आई भारत ने बताया कि मेरे पास नया बोरा उपलब्ध है।लेकिन शासन का निर्देश है कि धान खरीद पुराने बोरो में की जाय। मिलरो के हड़ताल की वजह से पुराने बोरो की व्यवस्था नहीं होने की वजह से कोटेदारों से बोरो की खरीद कर धान की खरीद हो रही है।अबतक 232 कुंतल धान की खरीद हो चुकी है।पुराने बोरो में ही खरीद होगी लोगो को यह जानकारी नहीं होने की वजह इसे तुल दिया जा रहा है।गुरुवार को भी खरीदारी हो रही है।आनंद सागर,भोला प्रसाद तथा विशुनदेव के धान की खरीद हुई है।किसानों से पैसा लेने की बात गलत है।शासन द्वारा पल्लेदारी के लिए 20 रुपया कुंतल लेने का निर्देश है। इसके अलावा कोई धन नही लिया जाता है।मौके पर उपस्थित किसान आनंद,मंजू देवी,भोला आदि ने बताया कि एस एम आई द्वारा पल्लेदारी चार्ज के अलावा कोई धन की मांग नही की गई है।सूचना पाकर आई कांग्रेस पार्टी की जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान द्वारा एस एम आई भारत तथा किसानों के समस्याओं की जानकारी ली तथा एस एम आई से किसानों का शत प्रतिशत धान खरीद हो तथा किसानों का किसी प्रकार का उत्पीड़न नही होना नही होना चाहिए।अगर शिकायत मिली तो पार्टी आंदोलन करेगी।