🟥जनपद बदायूॅ प्रभारी- विवेक गुप्ता की रिपोर्ट/*

 

👉 :- मीरा चौकी स्थित श्रीराम सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज में यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में हाईस्कूल की प्रियांशी राधे तथा इंटरमीडिएट के विवेक कुमार शाक्य ने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
हाईस्कूल परीक्षा टॉप टेन लिस्ट में प्रियांशी राधे तथा खुशी वर्मा ने 91.16%, सुहानी पटेल ने 8 9.16%, अनुज प्रजापति 89%, मान्या साहू 88.66%, अनमोल रतन शुक्ला 88%, अंबिका यादव 87.83% ,निखिल वर्मा 87.66%, कृशिव रस्तोगी 86.83%, पंकज,86.66% अंक प्राप्त किए।

इंटरमीडिएट के टॉप टेन लिस्ट में विवेक कुमार शाक्य 92.2 %, अग्रिम तथा पियूष साहू 91.6%, श्रेयांश प्रजापति 87.8%, सत्य प्रकृति 86.8%, शवन साहू 86.6%, तान्या पटेल 85.4%, योगेश कुमार यादव 85% हिमांशी यादव ने 84.4% अंक प्राप्त कर स्थान प्राप्त किया।
छात्र- छात्राओं के स्थान प्राप्त करने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कालिका प्रसाद गंगवार ने प्रसन्नता व्यक्त कर छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।
आचार्य परिवार ने भी उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को बधाई दी।
इस मौके पर शिशु शिक्षा समिति बृजप्रांत के प्रांत प्रचार प्रमुख राजकुमार सिंह सेंगर, कमलेश कुमार, अशोक कुमार, ललित कुमार, अनुज पटेल, दीक्षा गोस्वामी, रुचि माहेश्वरी, सागर गुप्ता, दिनेश कुमार शर्मा, राहुल यादव, भरत मिश्रा आदि उपस्थित रहे।