बरहज।गुरुवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रभारी श्रीमती प्रियंका के निर्देश पर हर गांव कांग्रेस अभियान के तहत जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने बरहज ब्लॉक के 10 ग्राम सभाओं में बैठक आयोजित कर ग्राम सभा अध्यक्षों को नियुक्त किया।महेन बाबू में अमित विश्वकर्मा, भदिला प्रथम में प्रमोद यादव, दुबौली में असलम अंसारी, लबकनी गंगा में अंकित पाठक, बारा दीक्षित में रंजय दीक्षित, विशुनपुरा में पप्पू तिवारी, बढ़या हरदो में राधेश्याम प्रसाद,पिपराकोट में सर्वेश यादव,खड़ेसर में श्रीराम सिंह औऱ बेलडाड़ में रामधनी शर्मा को ग्राम सभा अध्यक्ष नियुक्त किया गया।बैठक में बोलते हुए जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा कि ग्राम सभा अध्यक्षों की नियुक्ति से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूती मिलेगी।हमारा प्रयास है कि कांग्रेस हर गांव औऱ हर बूथ पर दिखायी देऔऱ सत्ता परिवर्तन का मजबूत विकल्प बने।इसके लिए काम किया जा रहा है।बैठक को कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव कृष्ण चंद्र दीक्षित, जिला सचिव भोला तिवारी,अनीश पाण्डेय, सरजू सिंह,सुरेन्द्र कुशवाहा आदि ने संबोधित किया।बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष मुजफ्फर हुसैन मंसूरी तथा संचालन न्याय पंचायत अध्यक्ष कृष्ण मोहन पाण्डेय ने किया।बैठक में मुख्य रूप से रामधनी कुशवाहा, ब्रजेश दीक्षित,ब्यास गिरि,ऋषभ दीक्षित,सनी उपाध्याय, उत्तम भारती,रामसनेही कुशवाहा,हरिशंकर मिश्र,राम अवतार यादव,अकलू प्रजापति,इंद्रमणि यादव,कमलेश गोड़ आदि मौजूद रहे।