✍️विनय कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

🔴रुद्रपुर देवरिया। शुक्रवार को रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 11 अगस्त गुरुवार को पूर्णिमा के साथ भद्रा होने की स्थिति में अधिकांश जगहों पर शुक्रवार को ही रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। सुबह सवेरे शुभ मुहूर्त होने के चलते लोगों ने बहनों के हाथों राखी बंधवाई और आशीर्वाद के साथ उपहार भी दिया। सुबह शुभ मुहूर्त में पूर्व राज्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय विधायक जयप्रकाश निषाद अपने गांव लक्ष्मीपुर में आसपास की सैकड़ों महिलाएं से अपनी कलाई में राखी बंधवाई और उनकी सेवा करने का संकल्प लिया। पूर्व मंत्री ने कहा कि भाई बहनों का प्यार अटूट होता है जो विकट परिस्थितियों में भी रक्षा करने का वचन पूरा करता है। इसका उदाहरण महाभारत काल में भगवान कृष्ण और द्रौपदी के बीच देखने को मिला है। आज के इस पावन पर्व पर हमें अपनी माताओं और बहनों की सुरक्षा का वचन लेना चाहिए साथ ही हमें मोदी जी के बेटी पढ़ाओ और बेटी बचाओ के मूल मंत्र को दोहराना चाहिए। क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास पूर्ण माहौल में मनाया गया 2 दिनों से बाजारों में महिलाओं की खरीदारी के लिए भारी भीड़ दिखाई दी थी।