🛑मुंगेर
भारतीय पारंपरिक खो-खो खेल को बढ़ावा देने के लिए कई सालों से निस्वार्थ भाव से प्रदेश व जिले में कार्य कर रहे हैं

कई बार राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में बिहार सीनियर एवं जूनियर महिला खो-खो टीम मैनेजर बनाएं जा चुके हैं

खेल को बढ़ावा देने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, खेल मंत्री, समाज कल्याण मंत्री आदि के हाथों भी सम्मानित हो चुके हैं।

16 जुलाई को गोपालगंज के सीबीएसई सेकेंडरी एजुकेशन पब्लिक स्कूल बसडिला खास में आयोजित होने वाले फर्स्ट बिहार लीग कम नॉकआउट खो-खो फॉर मेंस के सेलेक्शन ट्रायल के लिए चयन समिति का गठन खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के वरीय गणमान्य पदाधिकारीगण ने द्वारा की गई । ज्ञात हो कि भारतीय पारंपरिक खो-खो खेल को बढ़ावा देने के लिए पहली बार बिहार में मैट पर डे नाइट खो-खो लीग का आयोजन होने जा रहा है। इसके सेलेक्शन ट्रायल के लिए संघ ने सात सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। यह जानकारी खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव नीरज कुमार पप्पू ने दी। जिसमें की लगातार भारतीय पारंपरिक खेल खो-खो को लगातार कई वर्षों से निस्वार्थ भाव से बढ़ावा देने वाले मुंगेर जिला खो-खो संघ के सेक्रेट्री व खेलमंत्री के हाथों सम्मानित हरिमोहन सिंह को भी बिहार के इस सात सदस्यीय चयन समिति में चयनकर्ता के रूप में शामिल किया गया है , ये मुंगेर जिला के लिए गौरव की बात है । जिला के खो-खो खिलाड़ियों एवं खो-खो प्रेमियों ने इसके लिए प्रसन्नता व्यक्त किया है ।
बताते चलें कि हरिमोहन सिंह भारतीय पारंपरिक खो-खो खेल को बढ़ावा देने के लिए कई सालों से निस्वार्थ भाव से प्रदेश व जिले में कार्य कर रहे हैं ।कई बार राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में बिहार सीनियर एवं जूनियर महिला खो-खो टीम मैनेजर बनाएं जा चुके हैं। साथ हीखेल को बढ़ावा देने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, खेल मंत्री, समाज कल्याण मंत्री आदि के हाथों भी सम्मानित हो चुके हैं।
इस लीग के खिलाड़ियों का ओपन सेलेक्शन ट्रायल सीबीएसई सेकेंडरी एजुकेशन पब्लिक स्कूल बसडिला खास, गोपालगंज में सुबह 8 बजे से आयोजित किया जाना है। चयन ट्रायल में बिहार के सभी जिलों के सभी आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। इनको चयनकर्ता बनाएं जाने पर मुंगेर जिला खो-खो संघ के पदाधिकारी, जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के पदाधिकारीगण , फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया बिहार मुंगेर चैप्टर , मुंगेर पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन आदि के पदाधिकारीगण , खेल प्रेमियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी।