देवरिया*विनय कुमार गुप्ता की रिपोर्ट*29 वे जनपदीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन युग निर्माण सीनियर सेकेंडरी स्कूल देवरिया खास देवरिया की सभागार में संपन्न हुआ जिसमें जनपद के विभिन्न विद्यालयों से बाल वैज्ञानिक अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए।
मुख्य अतिथि जैसवाल लाल बहादुर , जिला समाज कल्याण अधिकारी ने कहा कि बाल विज्ञान कांग्रेस की गतिविधियों से बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित होता है और वे वैज्ञानिक प्रक्रियाओं से परिचित हो पाते हैं तथा इस कार्यक्रम में आए खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री विजयपाल त्रिपाठी तथा डी0सी0 आलोक पाण्डेय ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी बाल वैज्ञानिकों का उत्साहवर्धन किया। बाल विज्ञानियों द्वारा प्रस्तुत किए गये प्रोजेक्ट की काफी सराहना की तथा यह भी बताया कि विज्ञान हमारे जीवन में एक मुख्य भूमिका निभाता है। विज्ञान के माध्यम से हम अपनी आवश्यकताओं को पूरा कर सकते हैं तथा अपने भविष्य को अच्छा बना सकते हैं। जिला समन्वयक अनिल कुमार त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस सीखने सिखाने की एक प्रक्रिया है जिसमें 10 वर्ष से 17 वर्ष के बाल विज्ञानी प्रतिभाग करते हैं और अन्वेषण विश्लेषण एवं प्रयोगों द्वारा स्थानीय समस्याओं का समाधान प्रस्तुत करते हैं। रायपुर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर शशि भूषण श्रीवास्तव ने 10 वर्ष के विषय सतत जीवन हेतु विज्ञान की चर्चा करते हुए वैज्ञानिक प्रक्रियाओं से गुजरने का तरीका बताया। तकनीकी सत्र में बाल वैज्ञानिकों ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए जिसमें उनको 8 मिनट अपने कार्य को प्रस्तुत करने के लिए एवं 2 मिनट उसकी प्रश्न पूछने के लिए दिया गया था।
निर्णायक मंडल के सदस्य मुख्य रूप से डॉक्टर अनिल कुमार त्रिपाठी, प्रोफ़ेसर शशि भूषण श्रीवास्तव, उपेंद्र उपाध्याय, शीला चतुर्वेदी, प्रीति सिंह संजीव श्रीवास्तव, कमलेश कुमार सेन एवं अखिलेश दीक्षित जी रहे। जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान उमा तिवारी, कंपोजिट विद्यालय पगरा, दूसरा स्थान अथर्व सिंह, इसारा पब्लिक स्कूल राघव नगर देवरिया तथा तीसरा स्थान सूर्यान्श तिवारी सरस्वती विद्या मंदिर देवरिया रहे। सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राची सिंह, युग निर्माण सीनियर सेकेंडरी स्कूल देवरिया खास, देवरिया, दूसरा स्थान शास्वत, सरस्वती विद्या मंदिर, तीसरा स्थान शिवांश त्रिपाठी सरस्वती विद्या मंदिर के विद्यार्थी रहे।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवरिया के विधायक डॉ सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी जी रहे। उन्हीने कार्यक्रम के स्थान पाए बच्चो का सम्मान किया तथा बाल बैज्ञानिकों का उत्साहवर्धन भी किया। उन्होंने ने बच्चो को विज्ञान से जुड़ी विशेष बातो को बताया। इस अवसर पर विज्ञान संचार के लिए विशेष योगदान देने हेतु इशारा पब्लिक स्कूल राघव नगर की प्रधानाचार्य ममता शर्मा, देवरिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल से निशू जायसवाल, राजकीय कन्या विद्यालय इन्दुपुर की विज्ञान शिक्षक प्रीति सिंह एवं किशोर वैज्ञानिक देव आनंद जी की हरदयाल सिंह होरा स्मृति विज्ञान संचार सम्मान से सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलेश सेन को अंग वस्त्र भेंट किया गया तथा विद्यालय की प्रबंधक संगीता पाण्डेय ने बाल वैज्ञानिकों की इस प्रस्तुति मॉडल की काफी सराहना किया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी हरिशंकर मणि त्रिपाठी जी, सुरेंद्र मणि त्रिपाठी, अमित कुमार बेबी सिंह, कमलेश चक्रवर्ती, सुधीर श्रीवास्तव इत्यादि अध्यापकों कार्यक्रम को सफल बनाया।