🟥फफूंद( जनपद /औरैया)

बुढ़वा मंगल का पर्व भक्ति भाव के साथ मनाया गया। हनुमान के भक्तों ने भगवान की सुंदर झांकी के दर्शन कर श्रद्धा से पूजा पाठ की। हर कहीं पर अखंड रामायण और हवन किया गया। दर्शन करने में श्रद्धालुओं को परेशानी न उठानी पड़े इसके लिए बांस बल्लियों के सहारे अलग अलग कतारें बनाई गयीं थी। सुबह से देर शाम तक वातावरण पवनसुत के जयकारों से गुंजायमान रहा। नगर के ककोर मार्ग पर स्थित प्राचीन महावीर धाम में मेला आयोजित किया गया। कमेटी के द्वारा भगवान की झांकी निकाली गई जो नगर के कई प्रमुख मार्गों से होती हुई महावीर धाम पर पहुच कर समाप्त हुई। शाम तक मंदिरों में दर्शनों का क्रम चलता रहा।

✍️*कानपुर मंडल ब्यूरो-सुभाष चन्द्र राणा*
*मो॰8445850402*