🟥घघसरा/गोरखपुर। नगर पंचायत अध्यक्ष की निर्दल प्रत्याशी पूर्व ब्लाक प्रमुख कांग्रेस पार्टी से सदर संसदीय चुनाव में प्रत्याशी रहे स्व.अष्भुजा प्रसाद त्रिपाठी की पत्नी कुसुमलता त्रिपाठी ने सोमवार को पुत्र आलोक त्रिपाठी देवर रविन्द्र कुमार त्रिपाठी, देवेन्द्र कुमार त्रिपाठी व अपने भारी समर्थकों के साथ घघसरा बाजार मंझरिया में जनसंपर्क किया। वहीं स्व.अष्टभुजा त्रिपाठी की पत्नी कुसुमलता त्रिपाठी को देखते ही घघसरा बाजार वासियों ने अपने स्थान पर खड़े होकर लोगों ने बड़े ही सम्मान पूर्वक उनका अभिवादन किया।