🔴मक़सूद अहमद भोपतपुरी की रिपोर्ट

🔻भाटपार रानी,देवरिया।क्षेत्र के नेहरू इंटरमीडिएट कॉलेज फुलवरिया बंगरुआ मे मंगलवार को अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया जिसमें सभी छात्र छात्राओं व शिक्षकों ने करीब एक घंटे का योग अभ्यास किया।इस दौरान प्रधानाचार्य अभिषेक कुमार पाण्डेय ने कहा कि स्वस्थ समाज के लिए योग आवश्यक है।योग से स्वस्थ काया की संकल्पना को साकार किया जा सकता है। योग शरीर और मन को स्वस्थ रखने का एक सशक्त प्राचीन विधा है।योग से व्यक्ति स्वस्थ रह सकता है।योग मन और तन को सेहतमंद रखने में पूरी तरह सहायक होता है। इस अवसर पर शिक्षक बब्बन यादव,शमशेर यादव, इन्द्रमणि मिश्र,मनीष कुमार पाण्डेय,रणजीत कुशवाहा ,रबिन्द्र प्रजापति,जयप्रकाश सिंह,इन्द्रमणि मिश्र,अजित सिंह सहित भारी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।