🔴गढ़मलपूर (बलिया)
आजादी के 75वें वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव के उपलक्ष में रामनरेश सिंह एजुकेशनल फाउंडेशन द्वारा सहुलाई स्थित केंद्रीय कार्यालय से श्री नाथ इंटर कॉलेज, गढ़मलपुर बाजार, पंचायत भवन, सेंट्रल बैंक होते हुवे सहुलेश्वर नाथ के मन्दिर तक तिरंगा यात्रा निकाला गया। इस दौरान छात्र, युवा और लोग उत्साह के साथ भारत माता की जय, वंदे मातरम, इंकलाब जिंदाबाद, अमृत महोत्सव मनाए – हर घर तिरंगा फहराए इत्यादि नारा लगा रहे थे, तिरंगा यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।
तिंरगा यात्रा को संबोधित करते हुए मिथिला विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर, फाउंडेशन के महासचिव *डॉ शैलेश कुमार सिंह* ने कहा कि, स्वतंत्रता आंदोलन में बलिया ने मंगल पांडेय के रूप में नेतृत्व दिया और देश को चितू पाण्डेय जैसा कर्मठ प्रशासक दिया। जिसकी बदौलत 18 अगस्त 1942 को बलिया आजाद होकर स्वतंत्रता की उमंगों को मूर्त रुप देने का काम किया, तदोपरांत हमारे सेनानियों ने पूर्ण आज़ादी के लिए अनगिनत शहादत दी। जिसके फलस्वरूप 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजी बेड़ियों को तोड़ते हुए हमारा देश हमारा जनपद पूर्णरूपेण आज़ाद हुवा।
युवाओं को उद्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि, बैरकपुर छावनी से निकले संदेश ने पूरे देश को एकजुट किया। हमारे योद्धाओं ने तिरंगे में देश का भविष्य और इसके सपने देखे थे और किसी भी हाल में इसे झुकने नहीं दिया।
*मनोज लाल श्रीवास्तव* ने कहा कि, आज आजादी के 75 साल बाद जब हम नए भारत की यात्रा आरंभ कर रहे हैं, तिरंगा एक बार फिर देश की एकता और चेतना का प्रतिनिधित्व कर रहा है।
इस दौरान मुख्य रूप से सुरेश सिंह, जयराम तिवारी मनोज लाल श्रीवास्तव, पोला सिंह, पंचानन तिवारी, मदन तिवारी, डॉ शैलेश कुमार सिंह, जयशंकर द्विवेदी, बिट्टू सिंह, संजय यादव, दया सिंह, दीपक तिवारी, राजेश गुप्ता, सोनू सोनी, वीर शर्मा, रोहित गुप्ता, गोलू शर्मा, शिवम् सिंह, पप्पू कन्नौजिया, शिवम् दुबे, गोरख शर्मा, प्रियांशु कुमार, सत्या भारती सहित दर्जनों छात्र, युवा व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।