⭕जी पी दुबे
97210 711 75

🛑बस्ती 21 दिसंबर 23.
कल 20 दिसंबर की देर रात समाप्त हुये नगर महोत्सव एवं शहीद मेले में
नगर बाजार के सूर्या पब्लिक स्कूल को बेस्ट खेल अवार्ड मिलने से विद्यालय परिवार के साथ-साथ छात्रों उनके अभिभावकों प्रसन्नता की लहर फैल गई |

महोत्सव के समापन के अवसर पर पधारे उत्तर प्रदेश सरकार के दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री विभ्राट चंद्र कौशिक ने विजयी टीमों के कप्तान को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया वहीं टीम के सदस्य खिलाड़ियों को को भी सम्मान पत्र तथा पुरस्कार देकर सम्मानित किया |

मुख्य अतिथि द्वारा सूर्या पब्लिक स्कूल नगर बाजार को बेस्ट खेल अवार्ड के रूप में कप्तान कुणाल वह टीम के अन्य सदस्यों को ट्राफी तथा प्रमाण पत्र तथा उपहार देकर सम्मानित किया |

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने उपस्थित लोगों को खेलों के महत्व के बारे में बताया तथा सरकार के द्वारा खेलों के प्रति हो रहे योगदान को भी उन्होंने विस्तार से बताया | उन्होंने कहा कि स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन का निवास होता है, उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का कहना है कि स्वस्थ युवा विकसित भारत, उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया |

सफल कार्यक्रम का आयोजन करने वाली नगर पंचायत के अध्यक्ष नीलम सिंह राणा ने कहा कि खेलों में रुचि जागृत करने के लिए ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन कर हम खिलाड़ियों को आगे भेजने का प्रयास करेंगे |
सफल आयोजन के सूत्रधार रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख समाजसेवी राणा दिनेश प्रताप सिंह ने आए हुए सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, छात्र-छात्राओं, कलाकारों तथा खेल प्रेमियों एवं आम जनता का आभार व्यक्त करते हुए उनको धन्यवाद दिया |

उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र के विकास के लिए वह और नगर पंचायत अध्यक्ष हर शंभू प्रयास करेंगे |
उन्होंने सफल आयोजन में सहयोग देने के लिए पुलिस प्रशासन का भी आभार व्यक्त किया |

कार्यक्रम में मुख्य रूप से ह्ररैया नगर पंचायत अध्यक्ष कौशलेंद्र प्रताप सिंह, कप्तानगंज के नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रेश कुमार, कृष्ण चंद्र सिंह, अशोक सिंह, विजय श्रीवास्तव, उदय प्रताप सिंह, अटल उपाध्याय, गौरी शंकर त्रिपाठी, सूर्य नारायण उपाध्याय भावुक, आशीष सिंह, नगर पंचायत के सभी सभासद सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, पत्रकार आदि उपस्थित रहे |