मृत्युंजय विशारद की रिपोर्ट

देवरिया,08 दिसम्बर हेलीकाप्टर हादसे में शहीद सी डी एस जनरल विपिन रावत के साथ अन्य सहकर्मी भी शहीद हुए है,जीवित लेकिन गम्भीर रूप से घायल इस वर्ष 15 अगस्त को महामहिम राष्ट्रपति से शौर्यचक्र विजेता देवरिया जिले के रुद्रपुर के पूर्व विधायक व कांग्रेस प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह के भतीजे का इलाज सैनिक अस्पताल में चल रहा है,,इसकी खबर मिलते ही उनके स्वास्थ्य लाभ हेतु ईश्वर से प्रार्थना की जा रही है।
देवरिया जिले के रूद्रपुर तहसील के ग्राम खोरमा कन्हौली निवासी कैप्टन वरूण सिंह कुन्नूर में सैन्य हेलिकॉप्टर दुर्घटना घायल होने के बाद सेना के अस्पताल में भर्ती हैं तथा उनके जीवन को बचाने के लिये देश के साथ-साथ उनके गृह जनपद में लोग उनके स्वस्थ होने के लिये कामना कर रहे हैं।
बुधवार को तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलिकॉप्टर दुर्घटना में रक्षा प्रमुख जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत सहित 11अन्य सैन्य अफसरों की मृत्यु हो गई है। इस दुर्घटना में एक मात्र बचे देवरिया जनपद के मूल निवासी सैन्य अधिकारी कैप्टन वरुण सिंह हैं। गम्भीर रूप से घायल कैप्टन वरूण सिंह का उपचार सैन्य अस्पताल में चल रहा है। कैप्टन वरुण सिंह शौर्य चक्र से सम्मानित हैं।
कैप्टन वरूण सिंह कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह के भतीजे है और उन्होंने बताया कि घायल कैप्टन का उपचार सेना के अस्पताल में किया जा रहा है।वह गमभीर रूप से घायल है।उनकी सलामती के लिये देश के साथ-साथ उनके जनपद देवरिया में भी दुआ की जा रही है।