🔻देवरिया।आज टाउन हाल स्थित कांग्रेस कार्यालय पर प्रेसवार्ता में बोलते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता डा.शुचि विश्वास ने कहा कि देश की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार अहंकार में डूबी हुई है।भाजपा की यह सरकार खुद को डबल इंजन की सरकार कहती है और विकास के खोखले नारे गढ़ती है लेकिन सच्चाई यह है कि डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर फेल है।उत्तर प्रदेश की जनता का पैसा डबल इंजन की सरकार अपने प्रचार-प्रसार में पानी की तरह बहा रही है।जनकल्याणकारी योजनाओं से इस सरकार को कोई लेना-देना नहीं है।यह डबल इंजन की सरकार सत्ता की भूखी है और यह सिर्फ सत्ता के लिए ही काम करती है।भाजपा विधानसभा चुनाव 2022 में सत्ता से बाहर होने जा रही है।अपनी हार की आहट देख भाजपा हताशा में है और अब यह बदजुबानी पर उतर गयी है।डा.शुचि विश्वास ने कहा कि धर्म संसद के मंच से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को अपशब्द बोले गये लेकिन देश के प्रधानमंत्री मोदी जी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी ने इसकी निन्दा तक नहीं की जो कि शर्मनाक है।क्या यह इनके मूक समर्थन का परिचायक नहीं है।?क्या इससे समाज विरोधी ताकतों को मजबूती नहीं मिल रही है।?इसके लिए डबल इंजन सरकार को जनता से माफी मांगनी चाहिए।डा. विश्वास ने आगे कहा कि कांग्रेस ही महिलाओं को सम्मान देने वाली पार्टी है।कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी पूरे उत्तर प्रदेश की समस्याओं से भली भांति परिचित हैं।उन्होंने नारा दिया है “लड़की हूँ लड़ सकती हूँ।”यह नारा महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए है।प्रदेश सरकार की विफलता के कारण यहाँ महिलाओं के खिलाफ लगातार हो रहे अपराध से चिंतित हैं और महिला हितों की लड़ाई लड़ रही हैं।प्रियंका गांधी राजनीति से लेकर शिक्षा और नौकरियों में महिलाओं को प्रबल प्रतिनिधित्व देना चाहती हैं।यूपी चुनाव में महिलाओं को चालीस फीसदी भागीदारी देने,सरकार बनने के बाद महिलाओं को फ्री बस यात्रा कराने, साल में तीन गैस सिलेंडर मुफ्त देने के साथ पढाई कर रही लड़कियों को स्मार्टफोन व स्कूटी देने की कांग्रेस की प्रतिज्ञाएं हैं जिसे पूरा किया जायेगा।प्रेसवार्ता के दौरान यहाँ मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव कौशल त्रिपाठी,शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आनंद श्रीवास्तव सोनू, जयदीप त्रिपाठी,विजय शेखर मल्ल रोशन,भरत मणि त्रिपाठी, मुजफफर हुसैन मंसूरीआदि मौजूद रहे।