जयपुर एवं कोलकाता से आए कलाकारों का सम्मान कर दी गई विदाई।

✍️डॉ शशि कांत सुमन
🔴मुंगेर। मारवाड़ी धर्मशाला के प्रांगण में चल रहे दो दिवसीय विराट भादवा महोत्सव का समापन मंगल पाठ एवं सामूहिक भंडारा एवं प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ। विराट भादवा महोत्सव में जहां रानी सती दादी महिला समिति और श्री मारवाडी धर्मशाला समिति के सभी लोगों के उपस्थिति में रानी सती दादी महिला समिति द्वारा 108 महिलाओं द्वारा दादी जी का मंगल पाठ हुआ, जिसमें दादी जी के जीवनी पे आधारित झांकी युक्त मंगलपाठ का आयोजन हुआ। जिसमें अंजू मेहरिया,अलका मेहरिया,प्रभा संघई,रेखा संघई,ज्योति शर्मा वीना अग्रवाल,संध्या खेमका एवं महिला समिति की सभी महिलाएं उपस्थित थी। मंगल पाठ आयोजन के बाद कोलकाता से आई कलाकार सीमा पंडित एवं जयपुर के भजन गायक अर्जुन राठौर सहित उमा शंकर पाण्डेय,शेखर सिंह,संदीप कयल,आदित्य रॉय,नेहा कोइरी,कृति सोनार,चैताली मित्र,सोनू शाहू को आयोजक मंडली के द्वारा सम्मानित कर विदाई दी गई।
वही रानी सती दादी जी समिति के अशोक मेहरिया, संजय मेहरिया, शंकरलाल शर्मा,सुनील जलान अरविंद जलान,ज्योति खेमका,गोपाल शर्मा,गिरधर संघई सुजीत संघई, राजकुमार शर्मा, गिरधर शंघई सहित शहर के गणमान्य पूर्व चेंबर अध्यक्ष वासुदेव पुरी, प्रोफेसर राजीव नयन, राजद नेता राजेश वर्मा उर्फ राजू यादव, बमबम यादव, भाजपा नेता प्रह्लाद घोष, लोजपा नेता प्रमोद पासवान आदि उपस्थित थे।